lub_हाथरस इकाई का भव्य अधिष्ठापन समारोह वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दीपक जी अग्रवाल एवं संयुक्त महामंत्री गौरव जी मित्तल के सानिध्य में संपन्न हुआ है। जिसमें सर्वसम्मति से इकाई अध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय जी, महामंत्री नितिन अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष वैभव मोहता जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्री दीपक जी एवं गौरव जी उद्यमियों की बहुत सी समस्याओं का समाधान करते हुए उनको एकजुटता के साथ किसी भी समस्या का सामना करने की भी बात रखी जिसे सभी उद्यमियों ने सराहा।सरकार द्वारा किए जा रहे उद्यमियों के सहयोग के लिए प्रयास पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में श्रीमान मुकेश आँधीवाल, मनोज जी राया वाले, श्री दुर्गेश गुप्ता जी अपैक्स बैटरी, शिवम् अग्रवाल, लाला बाबू, अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल,अतुल अग्रवाल, हरीश वार्षणेय, बाँके बिहारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इकाई की आगामी बैठक 5 अगस्त को श्री मुकेश अंधीवाल जी के प्रतिस्ठान पर सम्पन्न होगी।जिसमे gst, विद्युत, खाद्य विभाग, प्रदूषण व श्रम विभाग संबंधित परेशानियाँ की रुप रेखा तैयार की जाएगी।

