दिनांक 31 मई 2025 को लघु उद्योग भारती उज्जैन महानगर की पाँचों इकाइयों – महाकालेश्वर उद्यौगिक क्षेत्र (मक्सी रोड), अवंतिका उद्यौगिक क्षेत्र (देवास रोड), क्षिप्रा उद्यौगिक क्षेत्र (आगर रोड), हरसिद्धि महिला इकाई उज्जैन, तथा विश्वकर्मा उद्यौगिक क्षेत्र (ताजपुर) – में संगठन की रीति-नीति के अनुसार कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। महाकालेश्वर इकाई में श्री सुनील पीठवे को अध्यक्ष, श्री दिलीप रोहरा को सचिव एवं श्री दिनेश लड्डा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अवंतिका इकाई में श्री जितेंद्र भाटी अध्यक्ष, श्री राजेंद्र सिरोलिया सचिव एवं श्री ललित शर्मा कोषाध्यक्ष बने। क्षिप्रा इकाई में श्री अखिलेश नागर को अध्यक्ष, श्री प्रवीण पांचाल को सचिव तथा श्री भरत चंदन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। हरसिद्धि महिला इकाई में श्रीमती नीलम कालरा को अध्यक्ष, श्रीमती चित्रा मेहता को सचिव एवं श्रीमती दीप्ति गांधी को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। विश्वकर्मा इकाई में श्री गौरव चोहान को अध्यक्ष, श्री भूषण जोशी को सचिव एवं श्री राधेश्याम गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। यह पुनर्गठन होटल विक्रमादित्य, उज्जैन में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चरणजीत सिंह कालरा, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री अतीत अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सीमा उल्हास वैद्य, प्रदेश सह-महामंत्री श्री सतीश मुकाती, प्रांत महामंत्री श्री राजेश गर्ग एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्यद्वय डॉ. नेमीचंद जैन एवं श्री उल्हास वैद्य की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश जायसवाल द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री बृजेश शिवहरे ने किया।

