उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास हेतु महत्वपूर्ण पहल: लघु उद्योग भारती का प्रयास
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और लघु उद्योगों के विस्तार को नई गति देने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री आदरणीय श्री राकेश गर्ग जी ने आज लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रमुख सचिव (एमएसएमई) श्री आलोक कुमार जी (आईएएस) से शिष्टाचार भेंट कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर श्री गर्ग द्वारा तैयार किया गया सुझाव एवं मांग पत्र, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु, प्रमुख सचिव महोदय को औपचारिक रूप से सौंपा गया। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों जैसे उद्यमियों के लिए सरल नीतियाँ, आधारभूत सुविधाओं का विकास, वित्तीय सहायता, और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
प्रमुख सचिव श्री आलोक कुमार जी ने प्रस्तुत बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेने तथा आवश्यक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह पहल निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ करने, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन देने, तथा उद्यमियों के लिए सुविधाजनक और सहयोगात्मक परिवेश उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

