लघु उद्योग भारती – उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित
13 मई 2025 को लघु उद्योग भारती – उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रांत महामंत्री श्री प्रवीण जी गुप्ता द्वारा की गई। इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारीगण — पर्यवेक्षक श्री हसमुख पंड्या, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीना राठौड़, प्रांत उपाध्यक्ष श्री राकेश वर्डिया, प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्री महेंद्र माडावत, सोशल मीडिया प्रभारी श्री तरुण दवे एवं पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज जोशी की विशिष्ट उपस्थिति रही।
घोषित कार्यकारिणी में महानगर इकाई के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सुराणा, सचिव श्री शुभम् डांगी एवं कोषाध्यक्ष श्री अनिल कटारिया बनाए गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में श्री मुकेश तलेसरा और श्री कलित भंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय इकाइयों की भी नई कार्यकारिणी घोषित की गई:
कलड़वास इकाई – अध्यक्ष: श्री बाबूसिंह राजपुरोहित, सचिव: श्री मुकेश मुणोत, कोषाध्यक्ष: श्री देवेश शर्मा।
मादड़ी इकाई – अध्यक्ष: श्री सुशिम सिंघवी, सचिव: श्री अरविंद मेहता, कोषाध्यक्ष: श्री आशीष मित्तल।
सुखेर इकाई – अध्यक्ष: श्री विजय गोधा, उपाध्यक्ष: श्री मुकेश सिन्हा व श्री दीपक जैन, सचिव: श्री हिमांशु मेहता, कोषाध्यक्ष: श्री नीरज शर्मा।
गुड़ली इकाई – अध्यक्ष: श्री दीपक हरकावत, सचिव: श्री हर्ष जिंदल, कोषाध्यक्ष: श्री कुलवंत सिंह।
गिर्वा इकाई – अध्यक्ष: श्री ओम दवे, सचिव: श्री प्रखिल सामर, कोषाध्यक्ष: श्री गौरव मारू।
महिला इकाई में श्रीमती सीमा पारीक को अध्यक्ष, श्रीमती रेखा रानी जैन को सचिव नियुक्त किया गया है।
अहिल्या बाई होलकर महिला इकाई में अध्यक्ष डॉ. ऋषिका पानेरी, सचिव श्रीमती आरुषि गोयल और कोषाध्यक्ष श्रीमती मोनिका कोठारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लघु उद्योग भारती परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विश्वास व्यक्त किया गया कि “उद्योग हित – राष्ट्र हित” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए यह कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

