उदयपुर मुख्य महिला इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा
दिनांक 17 जून को लघु उद्योग भारती मुख्य महिला इकाई, उदयपुर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत संगठन मंत्र के साथ इकाई की कोषाध्यक्ष धनकुवर नागर द्वारा की गई।
बैठक में वर्ष 2025-27 की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया। इकाई अध्यक्ष सीमा पारीक ने सभी वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय करवाया।
बैठक में आगामी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य सीए वैशाली जैन द्वारा जुलाई माह में GST विषय पर एक सेमिनार आयोजित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीना राठौर ने उपस्थित सदस्यों को लघु उद्योग भारती के छह प्रमुख कार्यों की जानकारी देकर संगठन के उद्देश्यों एवं भूमिका को स्पष्ट किया।
बैठक के अंत में इकाई की सचिव रेखा रानी जैन ने सभी सदस्यों का कल्याण मंत्र के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।

