लघु उद्योग भारती – बिहार द्वारा “उद्यमिता सम्मान समारोह 2025” का आयोजन 24 जुलाई 2025 को पटना में किया जा रहा है। इस समारोह का उद्देश्य बिहार के कोने-कोने में कार्यरत प्रेरणादायक उद्यमियों को पहचान और सम्मान प्रदान करना है। “बिहार बदलेगा, जब हर हाथ को काम मिलेगा और हर दिल में एक उद्योग का सपना जगेगा” – इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से दो प्रेरणादायक उद्यमियों का चयन कर उन्हें राज्यस्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय उद्योग मंत्री, बिहार सरकार श्री नीतिनीर मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यदि आप स्वयं या आपके जिले का कोई उद्यमी इस सम्मान का पात्र है, तो शीघ्र पंजीकरण करें। यह आयोजन बिहार की उस असली ताकत को मंच देने का प्रयास है, जो देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रही है। अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए संपर्क करें: lub.biharstate@gmail.com या 9135269991।
जय उद्यमिता | जय बिहार | जय भारत

