उद्यमियों के लिए सहूलियत: लघु उद्योग भारती और आईआईए ग्रेटर नोएडा ने आयोजित किया उपकर निर्धारण एवं संग्रहण कैम्प
लघु उद्योग भारती और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ग्रेटर नोएडा के संयुक्त प्रयास से आईआईए भवन में उपकर निर्धारण एवं संग्रहण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उद्यमियों को उनके स्वीकृत मानचित्र के आधार पर देय उपकर का तुरंत निर्धारण करके इसे ऑनलाइन जमा कराने और एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाना था।
कैम्प में उद्यमियों के लिए त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में सहूलियत मिली। आज के शिविर में 9 उपकर निर्धारण आदेश और एनओसी जारी किए गए, जिसके तहत कुल ₹8,73,752 की धनराशि का संग्रहण किया गया।
यह पहल उद्यमियों के कार्यों को आसान बनाने और औद्योगिक प्रक्रियाओं को सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के आयोजन MSME क्षेत्र में व्यावसायिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करते हैं।

