lub_छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर मे आयोजित “उद्यमी सम्मेलन व प्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक सभा” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। उद्यमी सम्मेलन मे #लघुउद्योगभारती के सदस्यों के साथ साथ अन्य संगठनो के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। बैठक मे केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी के साथ-साथ संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी। वार्षिक सभा मे वर्ष 2023-25 की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंघानिया, प्रदेश महामंत्री श्रीमती सी पी दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय को दायित्व दिया गया। बैठक मे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री जी के अग्रवाल, श्री सत्यनारायण अग्रवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री पुरूषोतम पटेल सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

