उद्योग बंधु की बैठक में #lub #baraut की ओर से इकाई अध्यक्ष श्री पंकज जैन, महामंत्री श्री तरुण जैन तथा कोषाध्यक्ष श्री दिनेश अग्रवाल एवम अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
जहां व्यापारियो की मुख्य समस्याओं जैसे विद्युत वितरण में अनियमितता एवम सराय रोड पर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था का ना होने का मुद्दा जिलाधिकारी श्री राज कमल यादव जी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिसको प्रशासन ने तुरंत संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग को निर्देशित किया जिसके फलस्वरूप नालों का निर्माण कार्य सराय रोड पर प्रारंभ हो चुका है।

