उद्योग बन्धु बैठक में लघु उद्योग भारती ने उठाई उद्योगों की प्रमुख समस्याएं

Event Date: 27/06/2025
NULL,
UTTAR PRADESH

उद्योग बन्धु बैठक में लघु उद्योग भारती ने उठाई उद्योगों की प्रमुख समस्याएं

 27 जून 2025 –
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने जिले के उद्योगों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को सामने रखा। बैठक में लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष श्री दीपक गोयल ने बिजली आपूर्ति में आ रही गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने बताया कि कई औद्योगिक क्षेत्रों में डायरेक्ट फीडर होने के बावजूद दिनभर में सात से आठ बार बिजली ट्रिप हो जाती है, जिससे फैक्ट्रियों में उत्पादन बाधित होता है और उद्यमियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, बठपुरा-शंकी–भमरावा रोड पर फैक्ट्रियों के आसपास के मार्ग की अत्यंत जर्जर स्थिति का मुद्दा भी उन्होंने बैठक में उठाया, जिसे शीघ्र सुधारने की मांग की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि उद्योगों की गतिविधियों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। इस सकारात्मक कार्रवाई के लिए श्री दीपक गोयल ने जिलाधिकारी महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में लघु उद्योग भारती के जिला सचिव श्री शलभ गोयल, जिला कोषाध्यक्ष श्री हरीश गोयल एवं जिला उपाध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में औद्योगिक विकास के लिए प्रशासन और उद्यमियों के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please