लघु उद्योग भारती अयोध्या की नव नियुक्त कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक जिला अध्यक्ष श्री संजीव गोयल की अध्यक्षता में गद्दोपुर औद्योगिक आस्थान में संपन्न हुई। बैठक में महामंत्री श्री आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अजय खन्ना एवं श्री संजय मदान, कार्यकारिणी सदस्य श्री टेकचंद जिंदल, श्री संजय अग्रवाल, श्री सुमित जायसवाल, श्री अवधेश खेतान सहित श्री रोहित जायसवाल और श्री गौरव अग्रवाल ने भाग लिया और संगठन की भावी योजनाओं को लेकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। लघु उद्योग भारती के मीडिया प्रभारी श्री अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रथम बैठक में आगामी शपथ ग्रहण समारोह, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें, वित्तीय संस्थानों के साथ परिचर्चा तथा जिले की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित मासिक बैठकों के आयोजन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इनका समर्थन किया। महामंत्री श्री आशीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मई माह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

