एग्रीकल्चर फूड प्रोसेसिंग एक्सपो, सीतामऊ-मंदसौर में लघु उद्योग भारती नमकीन क्लस्टर रतलाम की सहभागिता
आज सीतामऊ, मंदसौर में आयोजित एग्रीकल्चर फूड प्रोसेसिंग एक्सपो में लघु उद्योग भारती नमकीन क्लस्टर, रतलाम इकाई के पदाधिकारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस एक्सपो के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, उत्पादों तथा विकास की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई, जो नमकीन उद्योग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
रतलाम इकाई से उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में सचिव श्री रिंकू कृष्णानी, उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र पाटीदार, उपाध्यक्ष श्री रूपमन्नू मल्होत्रा, संगठन मंत्री श्री विजय माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूलाल प्रजापत, श्री पुनीत अरोरा, श्री महेश गोयल एवं श्री नितिन खंडेलवाल शामिल रहे।
सभी पदाधिकारियों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए एक्सपो में प्रदर्शित आधुनिकतम नवाचारों एवं उद्योग से संबंधित जानकारियों का अवलोकन किया, जिससे नमकीन उद्योग को नई दिशा एवं गति देने में सहायता मिलेगी।

