लघु उद्योग भारती, फालना-रानी द्वारा अध्यक्ष श्री नरेंद्र आर. सुथार के नेतृत्व में एमएसएमई जेडईडी (Zero Defect Zero Effect) जागरूकता शिविर का आयोजन फालना उद्योग मंडल के मीटिंग हॉल में शनिवार को किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार की जेडईडी प्रमाणन योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। काउंसलिंग ऑफ इंडिया जेडईडी के विषय विशेषज्ञ श्री गौरव सैन, श्री रमेश चंद और श्री गोविंद द्वारा उद्यमियों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, हैंड होल्डिंग सहायता, तकनीकी उन्नयन, ट्रांसपोर्ट रियायतें, ऋण लाभ जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्रदान की गई।
शिविर के समापन पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री सुथार ने सभी विशेषज्ञों व उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान फालना उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री बहादुरसिंह खालसा, संचालक श्री हेमन्त राणावत, श्री शांतिलाल कंसारा, उद्योगपति श्री सुनिल चौधरी, श्री नरेन्द्र राणावत, श्री ओंकारसिंह खालसा, श्री अंकित राठौड़, श्री राकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उद्योगपति उपस्थित रहे।
यह जागरूकता शिविर न केवल जेडईडी योजना की जानकारी देने में सफल रहा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों को सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी पहल से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया।

