एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप द्वारा रतलाम जिले को विकास कार्यों की सौगात
रतलाम, 16 अगस्त 2025 — माननीय एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप जी ने आज रतलाम जिले को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के अल्कोहल प्लांट की भूमि पर ₹8.75 करोड़ की लागत से सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही ₹14.79 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण का लोकार्पण भी माननीय मंत्री जी के करकमलों द्वारा किया गया। यह कार्य मात्र एक वर्ष की समयावधि में पूर्ण हुआ है।
इस अवसर पर मंत्री जी ने फ़ीता काटकर उद्घाटन किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप जी रहे एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रमोद व्यास, सुशील छाजेड़, सुरेंद्र पोरवाल तथा लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री अनिल सारडा उपस्थित थे। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों द्वारा माननीय मंत्री जी एवं जिलाध्यक्ष को भेंट की गई।
कार्यक्रम का संचालन उद्योगपति श्री शैलेंद्र सुरेखा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम के महाप्रबंधक श्री अतुल बाजपेई ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती से संयुक्त सचिव संजय व्यास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश अवतानी, इकाई सचिव रोहित मालपानी, प्रांत मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा सहित उपाध्यक्ष अंचित पोरवाल, वरुण पोरवाल, ललित पटवा, संदीप व्यास, ललित चोपड़ा, विजय धनोतिया, राजेश रांका, कुंदन सोनी, अभिषेक मंत्री, निलेश बोर्डिया, मनीष मूलचंदानी, रघुवीर सोलंकी, विश्वनाथ प्रतापसिंह, हिरेंद्र मालपानी, चंद्रप्रकाश सारडा, अशोक पोरवाल, अनिल चोपड़ा, रिंकू कृष्णानी, धर्मेंद्र मारु एवं अनेक उद्योगपति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

