लघु उद्योग भारती उदयपुर महिला इकाई एवं नालंदा स्किलविंग्स के तत्वावधान में 10 दिनों की निशुल्क कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। जहां महिलाओं को मेहंदी और ब्यूटीशियन कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन श्रुति – संगीत विद्यालय, संगीत नाट्य निकेतन, भूपालपुरा परिसर में किया गया। जिसमें 75 महिलाओ ने अपना पंजीयन निर्धारित किया। 10 दिन की इस कार्यक्रम के आयोजन का लक्ष्य महात्वकांक्षी युवतियो को आत्मानिर्भर बनाना है, उन्हें रोज़गार का माध्यम और स्वयं निर्मित व्यावसाय करने का सुअवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम की रूप रेखा में श्रीमती सीमा पारिख (अध्यक्ष लघु उद्योग भारती) ने स्वागत उद्बोधन किया। मुख्य अतिथि डॉ. स्वीटी छाबड़ा (निदेशक एनआईसीसी) ने अपने उद्बोधन में सभी को अपनी आंतरिक सुंदरता को निखारने और चिंता और तनाव को कैसे कम किया जाए इस पर अपने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीना राठौड़ (प्रदेश संयुक्त सचिव-लघु उद्योग भारती) ने लघु उद्योग भारती के महत्व की जानकारी दी और बताया कि इसके मध्यम से महत्वाकांक्षी युवा आत्मानिर्भर बन सकते हैं, स्वयं रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लघु उद्योग भारती व्यवसाय शुरू करने में आने वाली समस्याओं के समाधान बताती है।
श्रीमती अंजलि बरारा (निदेशक नालंदा स्किलविंग्स) ने कौशल विकास का हमारे जीवन में महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
श्रीमान विश्वनाथ कुमार (प्रमाणित योग थेरेपिस्ट) ने योग के हमारे जीवन में महत्त्व और हमारे स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए योग की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
श्रीमती चित्रा लड्ढा (सचिव – लघु उद्योग भारती) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय श्रीमती शिखा बहल जी ने किया।

