लघु उद्योग भारती, बड़दरी इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम
लघु उद्योग भारती बड़दरी इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मालवा प्रांत अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दुबे जी, अतिरिक्त संचालक एमएसएमई श्री मंडलोई जी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री गर्ग जी, श्री विजय कस्त, श्री मनोज पंचाल, श्री आकाश शर्मा, श्री पप्पू भाई, श्री पंकज काले, मीना काले, विकास पांडे एवं शिवनारायण शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

