औद्योगिक समस्याओं के समाधान हेतु चोपानकी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Event Date: 03/06/2025
Khairthal–Tijara,
RAJASTHAN

औद्योगिक समस्याओं के समाधान हेतु चोपानकी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

 

दिनांक 03 जून 2025 को लघु उद्योग भारती चोपानकी स्थित कार्यालय में एक अत्यंत सराहनीय व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भिवाड़ी की पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, डिप्टी एसपी कैलाश चौधरी एवं चोपानकी थाना प्रभारी नाथू लाल मीणा का आगमन हुआ। इस बैठक का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान को लेकर संवाद स्थापित करना था।

बैठक में लघु उद्योग भारती के खैरथल इकाई अध्यक्ष श्री देवेंद्र शर्मा, पूर्व चोपानकी अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष श्री विमल पंडित, सचिव श्री नवीन सिंह, उपाध्यक्षगण श्री रजनीश त्यागी व श्री सुरेंद्र चड्ढा, कोषाध्यक्ष श्री संजय बाबू, पूर्व संयुक्त सचिव श्री अनूप केडिया, भिवाड़ी यूनिट-2 के उपाध्यक्ष श्री नितिन जैन, अनिल त्यागी, सुमित गुप्ता, नरेश जांगिड़ सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र में उद्योगों को प्रभावित करने वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

बैठक में निम्नलिखित मुख्य निर्णय लिए गए:

रात्रि गश्त की नियमितता सुनिश्चित करने हेतु— विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में गश्त करने वाली QRT टीम को रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य किया गया है।

सीसीटीवी निगरानी— सभी इकाइयों को अपने परिसर एवं रोड फेसिंग कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु प्रेरित व निर्देशित किया गया।

मजदूरों की पहचान— सभी इकाइयों में कार्यरत मजदूरों के पहचान पत्र स्थानीय थाने में संलग्न करवाना अनिवार्य किया गया है।

लेबर कॉलोनियों का सत्यापन— क्षेत्र की सभी लेबर कॉलोनियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाया जाएगा।

QRT टीम के साथ पुलिसकर्मी की उपस्थिति— रात्रि गश्त के दौरान QRT टीम के साथ कम से कम एक पुलिसकर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

यह बैठक लघु उद्योग भारती की सक्रियता और पुलिस प्रशासन की सकारात्मक भागीदारी का परिचायक रही, जिससे क्षेत्र की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को नया बल मिलेगा। सभी ने इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे संवाद जारी रखने का आश्वासन भी दिया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please