कर्नाटक में लघु उद्योग भारती ने एक तीन-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इन तीन दिनों में अखिल भारतीय कार्यसमिति और अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठकें हुईं, और आगे की कार्योजना की गई। बेलगावी इकाई ने स्थानीय कार्यक्रम भी आयोजित किया। लघु उद्योग भारती और जेम पोर्टल के बीच एक समझौता भी हस्ताक्षर किया गया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में परम आदरणीय डॉ कृष्ण गोपाल जी, श्री प्रकाश चंद जी श्री घनश्याम ओझा जी, श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी का सानिध्य देश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मिला।

