काशी प्रांत की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ठोस निर्णय लिए गए। बैठक में संख्या बल बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया तथा आगामी दिनों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े स्तर पर करने का संकल्प लिया गया। साथ ही यह भी निश्चय किया गया कि संगठन की उपलब्धियों और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक उद्यमी संगठन से जुड़कर लाभान्वित हो सकें।

