किशनगढ़ महिला इकाई की जून माह की मासिक बैठक 19 जून गुरुवार को इकाई सदस्या श्रीमती मंजू मेहता जी के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 15 सदस्याओं ने भाग लिया। बैठक में नई कार्यकारिणी से सभी को अवगत करवाया गया और इकाई की सदस्यता बढ़ाने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया गया। जुलाई माह में जयपुर और भीलवाड़ा में होने जा रही स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी को विजिट करने हेतु सभी को आमंत्रित किया गया, साथ ही दिसंबर माह में आगामी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में अजमेर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सोमानी जी द्वारा जुलाई में MSME और लोन से संबंधित सेमिनार आयोजित करने पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों को अपने घरों में एकत्र की गई वेस्ट पॉलिथीन को Ecokkari प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुणे भेजने हेतु जागरूक किया गया। अप्रैल और मई माह की स्वयंसिद्धा हाट का पूरा हिसाब प्रस्तुत किया गया और सदस्यों को हाट का विजिट भी करवाया गया। अंत में गर्मी के मौसम का आनंद लेते हुए मंजूजी मेहता ने सभी को स्वादिष्ट चटपटा और मीठा नाश्ता कराकर धन्यवाद दिया।

