केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण(CGWA) मीटिंग
आज बुधवार,भाद्रपद कृष्ण पंचमी (13 अगस्त 2025) को लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल ने श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण द्वारा नई भूजल उपयोग दिशानिर्देश सृजन हेतु सुझाव देने के लिए आयोजित बैठक में भाग लिया।
बैठक में देश भर से हितधारक उपस्थित थे।
लघु उद्योग भारती प्रतिनिधि ने देश मे 2004 से 2024 के बीच भूजल स्तिथि में सुधार के लिए CGWA अधिकारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भूजल उपयोग के लिए और अधिक उद्योग हितैषी और पारदर्शी नियमन का आग्रह करते हुए CGWA के दिशानिर्देशों को पूरे भारत में समान रूप से लागू करने पर जोर दिया,जिससे MSME के लिए घोषित 10KLD भूजल उपयोग की निर्बाध सुविधा देश भर के उद्यमियों को मिल सके।
(अभी देश के 19 राज्यों में ये लागू हैं,17 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू नही हैं)
दिल्ली की 34 में से 31 इकाइयों में भूजल स्तर में कोई गिरावट ना होने के CGWA के आकलन के आधार का सच बताते हुए दिल्ली के सूक्ष्म -लघु उद्यमियों को भी 10 KLD भूजल उपयोग की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
हमने जल को जीवन और उद्योग के लिए अनिवार्य अंग बताते हुए इसकी उपलब्धता पर किसी भी प्रकार के प्रतिबन्ध का विरोध करते हुए भूजल उपयोग के नियमनिकरण की आवश्यकता जताते हुए msme की बदलती हुई परिभाषा के अनुरूप 10 KLD की सीमा को भी बढ़ाने की मांग की है।
कुछ अन्य सुझावों के साथ लघु उद्योग भारती ने प्रधानमंत्री जी की कचरे से कंचन प्रतिबद्धता और प्लास्टिक कचरे के सम्पूर्ण रीसाइक्लिंग को सुनिश्चित करने हेतु प्लास्टिक रीसाइक्लिंग उद्योग के लिए विशेष रूप से भूजल उपयोग की सुविधा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
हमारे सभी सुझावों पर CGWA चैयरमैन सहित सभी उच्च अधिकारियों ने सकारात्मक भाव से सुना, और हमारे सुझावों को अपने पास नोट किया। हमें विश्वास है कि नई भूजल उपयोग पॉलिसी में हमारे सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा।
भविष्य में भी सँवाद का क्रम जारी रखा जाएगा।
धन्यवाद !
मुकेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष)
लघु उद्योग भारती, दिल्ली प्रदेश

