कोटा में महिला उद्यमियों को ऑनलाइन व्यापार से जोड़ने हेतु विशेष सेमिनार
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा के तत्वावधान में वॉलमार्ट एवं फ्लिपकार्ट के सहयोग से पुरुषार्थ भवन में महिला उद्यमियों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला विक्रेताओं को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने की प्रक्रिया, उसके लाभ, तथा जीएसटी रिटर्न फाइल करने की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर उद्योग आधार पंजीकरण हेतु एक विशेष काउंटर भी लगाया गया।
सेमिनार की अध्यक्षता श्रीमती चांदनी पोद्दार (अध्यक्ष), श्रीमती निहारिका गुप्ता (सचिव), श्रीमती अलका अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) और कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शशि झंवर ने की। फ्लिपकार्ट की प्रशिक्षक सुश्री सुरभि धवन ने सरल व व्यवहारिक तरीके से बताया कि किस प्रकार महिला उद्यमी अपने उत्पाद देशभर में ऑनलाइन बेच सकती हैं और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का अधिकतम लाभ उठा सकती हैं।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई का यह प्रयास महिला उद्यमिता को नए आयाम देने और उन्हें डिजिटल व्यापार जगत में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

