कौशल विकास की दिशा में लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश की पहल: 5 आईटीआई संस्थाओं के उन्नयन हेतु एमओयू

Event Date: 09/03/2026
NULL,
MADHYA PRADESH


लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण पहल : 5 आईटीआई संस्थाओं के उन्नयन हेतु एमओयू

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा कौशल विकास और उद्योग–संस्थान सहयोग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। दिनांक 9 मार्च को इंदौर, उज्जैन, विदिशा, धामनोद (धार) एवं बहोरीबंद (कटनी) की कुल 5 आईटीआई संस्थाओं के साथ उनके उन्नयन (Upgradation) के लिए एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर संबंधित आईटीआई के प्राचार्य, आईएमसी (Institute Management Committee) के अध्यक्ष तथा लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को कौशल विकास एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस सहयोग के माध्यम से आईटीआई संस्थानों में आधुनिक तकनीक, उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण, तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन को भी बढ़ावा मिलेगा।

निश्चित रूप से यह साझेदारी आने वाले समय में आईटीआई के विद्यार्थियों और उद्योग जगत दोनों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी। कौशल विकास की दिशा में यह एक प्रेरणादायी पहल है, जो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please