आज लघु उद्योग भारती के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में दो नवीन इकाइयों—टॉनिका सिटी (लोनी) इकाई एवं साहिबाबाद इकाई—का अधिष्ठापन समारोह गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू की प्रेरणादायी उपस्थिति रही, जिन्होंने नई इकाइयों को संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
समारोह में उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की सशक्त उपस्थिति देखने को मिली, जिनमें महामंत्री श्री अमित अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री डॉ. गौरव मित्तल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रमन चावला, प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा, मेरठ संभाग अध्यक्ष श्री पवन सिंघल, महामंत्री श्री अनुपम गुप्ता एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष श्री अम्बरीष गोयल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अधिष्ठापन के साथ ही क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त मंच प्राप्त होगा, जिससे उद्योगों के विकास एवं सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकेंगे।


