ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ के कार्य को गति प्रदान करने हेतु लखनऊ प्रदेश कार्यालय में श्री रविंद्र जी प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में लखनऊ इकाई के अध्यक्ष श्री अरुण जी, अन्य पदाधिकारी श्री सुमित जी मित्तल, अनुज जी, सतीश जी, पूजा गुप्ता जी एवं अवध संभाग की अध्यक्षा श्रीमती रीता मित्तल और अन्य सदस्यों के सानिध्य में एक बैठक की गई।
लखनऊ की जरदोजी एवं चिकनकारी, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, बनारस का सिल्क का कार्य और लकड़ी के खिलौने, सीतापुर का मूँद, सहारनपुर की शीशम की लकड़ी का कार्य, मेरठ के आसपास माटी कला का कार्य इत्यादि इन सभी विषयों पर सभी शिल्पकारों को इकट्ठा करने की एवं उनका समूह बनाने की विस्तृत चर्चा हुई। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी लखनऊ में लगाने का निर्णय किया गया।

