लघु उद्योग भारती – ग्रोथ सेंटर इकाई, भीलवाड़ा
लघु उद्योग भारती की ग्रोथ सेंटर इकाई, भीलवाड़ा की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत नवीन सदस्यों के परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार और भावी योगदान साझा किए। इस अवसर पर आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से 25 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रांत स्तर से निर्देशित सदस्यता पखवाड़े को लेकर रणनीति बनाई गई। सदस्यों के बीच नए सदस्य जोड़ने हेतु दायित्वों का वितरण किया गया।
इसके अतिरिक्त, वृक्षारोपण अभियान के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर एक वृहद लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसे आगामी महीने तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा विभाग (ESIC) द्वारा लाई गई नई पॉलिसी पर चर्चा हुई, और निर्णय लिया गया कि सदस्यों को इस नई योजना की विस्तृत जानकारी देने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिससे सभी सदस्य इस योजना का लाभ ले सकें।
इस बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव श्री रविंद्र जाजू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव चिरानिया, पूर्व प्रांत संयुक्त सचिव श्री अजय मूंदड़ा, इकाई संरक्षक श्री राम प्रकाश काबरा, इकाई अध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल, सचिव श्री ओम प्रकाश जागेटिया, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश लड्ढा, श्री ओमप्रकाश सोमानी, श्री राजकुमार मेहता, श्री अंकित सूर्या, श्री अनूप लड्ढा, श्री दीपक अग्रवाल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन नवसदस्य जोड़ने की प्रक्रिया से करते हुए सदस्यता पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ कर किया गया।
– ओम प्रकाश जागेटिया, सचिव

