लघु उद्योग भारती की बैठक – प्रमोद जी जैन की फैक्ट्री, 25 अगस्त 2025
आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को प्रमोद जी जैन की फैक्ट्री में लघु उद्योग भारती की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में माननीय श्री पवन जी गोयल, चितौड़ प्रांत प्रभारी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री पुखराज जी जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अचल जी पोद्दार, और चितौड़ अंचल उपाध्यक्ष श्री यशपाल जी भाटिया की गरिमामय उपस्थिति रही।
बैठक में स्थानीय व्यापारिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें शामिल थे:
टोल पर दर से अधिक शुल्क वसूलने की समस्या
बिजली कटौती और उससे उत्पन्न बाधाएँ
बड़ी रॉयल्टी को कम करने के उपाय
इसके अतिरिक्त, श्री पवन जी गोयल ने जयपुर में आयोजित स्टोनमार्ट में स्टॉल लगाने के लिए संपर्क किया और इस प्रक्रिया में हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। श्री अचल जी पोद्दार ने सोलर प्लांट लगाने पर जोर दिया और इसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
बैठक में मासिक बैठक आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती परिवार के सदस्य, जिनमें प्रमुख रूप से चेचट मोड़क इकाई अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जैन, इकाई सचिव राजू जी धाकड़, सहित कुल लगभग 25 सम्माननीय सदस्य उपस्थित थे।

