लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी बैठक संपन्न — LEAP पोर्टल प्रशिक्षण पर विशेष चर्चा
दिनांक 11 मार्च 2026 को लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी बैठक मार्बल भवन, चित्रकूट नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ श्री हरिओम जी पालीवाल द्वारा संगठन मंत्र के साथ किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से LEAP पोर्टल के संबंध में जानकारी एवं प्रशिक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर LEAP के चित्तौड़ प्रांत प्रभारी श्री ओम जी दवे एवं श्री प्रखिल जी सामर ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को LEAP पोर्टल के पूर्ण रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया।
बैठक में ज़ूम के माध्यम से लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष श्री महेश जी हुरकट तथा चित्तौड़ प्रांत महासचिव श्री प्रवीण जी गुप्ता ने भी सहभागिता करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को LEAP पोर्टल की उपयोगिता और प्रक्रिया से अवगत कराया।
श्री घनश्याम जी ओझा ने LEAP के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब तक राजस्थान से 1000 से अधिक सदस्य LEAP से जुड़ चुके हैं और आने वाले समय में यह पोर्टल विश्व का सबसे बड़ा बिज़नेस पोर्टल बनने की क्षमता रखता है।
वहीं श्री महेश जी हुरकट ने LEAP रजिस्ट्रेशन को गति देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि यह पोर्टल लघु उद्योग भारती परिवार के सदस्यों के बीच आपसी उद्योग एवं व्यापार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्री प्रवीण जी गुप्ता ने बताया कि फ्लो चार्ट के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को समझना सरल होगा, जिससे सदस्य LEAP के संपूर्ण प्रोसेस को बेहतर तरीके से समझकर अपनी-अपनी इकाइयों में रजिस्ट्रेशन को तेजी से आगे बढ़ा सकेंगे।
इस अवसर पर उदयपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी सुराना ने भी प्रत्येक सदस्य को LEAP पोर्टल पर प्रभावी रूप से ऑनबोर्ड करने के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।
यह बैठक संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए उद्योगों के बीच व्यापारिक अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

