Programme Details
चूरू में लघु उद्योग भारती की भव्य कार्यशाला सम्पन्न, उद्यमिता को मिला नया दिशा-निर्देशन
आज
जिला मुख्यालय चूरू में लघु उद्योग भारती द्वारा Hotel Sun City में एक
प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता
एवं भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,
जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
लघु उद्योग
भारती चूरू के अध्यक्ष श्री सुभाष जांगिड ने संगठन की यात्रा पर प्रकाश
डालते हुए बताया कि 25 अप्रैल 1994 को एक छोटे से बीज के रूप में शुरू हुआ
यह संगठन आज एक विशाल वट वृक्ष बन चुका है। वर्तमान में 65,000 से अधिक
सदस्यों के साथ यह संगठन लघु उद्योग क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर
रहा है। उन्होंने संगठन के मूल उद्देश्य—उद्योग हित, राष्ट्र विकास एवं
सामाजिक समरसता—पर विशेष बल दिया।
कार्यशाला में MSME उद्योग विभाग
जयपुर से आए श्री पंकज कुमार ने उद्यमियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की
विभिन्न उद्योग प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, निर्यात
को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए, जिससे स्थानीय
उद्योगों को वैश्विक बाजार में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो सके।
इस
सफल आयोजन में उपाध्यक्ष श्री लीलाधर जांगिड, सचिव श्री शंकरलाल जांगिड,
कोषाध्यक्ष श्री तनेश सैनी एवं उपाध्यक्ष श्री मुरारीलाल सैनी ने सक्रिय
भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रांत
गौ सेवा प्रमुख श्री पवन जी दाधीच, लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत
कार्यकारिणी सदस्य श्री दौलत जी तंवर एवं श्री प्रकाश जी राजोतिया का विशेष
सानिध्य प्राप्त हुआ।
जिला मुख्यालय पर इस प्रकार का भव्य उद्यमिता
आयोजन पहली बार देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में प्रमुख उद्यमियों की
सहभागिता रही। सभी उपस्थित सदस्यों ने लघु उद्योग भारती के इस सराहनीय
प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर श्री भंवरलाल प्रजापत,
श्री शंकरलाल खण्डेलवाल, श्री जगदीश प्रजापत, श्री हनुमान जांगिड, श्री
राकेश सैनी, श्री प्रमोद राजोतिया, श्री महावीर जांगिड, श्री अशोक जांगिड,
श्री सुनील सैनी, श्री नानग राम प्रजापत, श्री पंकज जांगिड, श्री ओम प्रकाश
जांगिड सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

