<p>छोटे उद्योग को निर्यात के लिए प्रोत्साहन….<br>वाणिज्य मंत्रालय और लघु उद्योग भारती का संयुक्त प्रयास</p><p>भारत सरकार का वाणिज्य मंत्रालय छोटे उद्योग और दूरस्थ अंचल के कारोबारियों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। फि डब्लूआर द्वारा आज शहडोल के एक निजी होटल में डिस्ट्रिक एक्सपोर्ट हब व ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। फियो और वाणिज्य मंत्रालय मिलकर इस ट्रेनिंग कार्यक्रम को चला रहे हैं। कार्यक्रम के समन्वयक की भूमिका में लघु उद्योग भारती रहा। एक जिला एक उत्पाद के तहत पहचाने गए उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसे पहचान मिले और स्थानीय कारोबारियों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए निर्यात को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। नए निर्यातकों, गैर एमएसएमई, एमएसएमई, उद्योगपतियों की शंकाओं को दूर कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए जागरूक किया गया। डीजीएफटी, ईसीजीसी लिमिटेड, एमएसएमई डीएफओ, जिला उद्योग केंद्र और डाक विभाग के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़ी छोटी—बड़ी जानकारी साझा की।</p>

