जगतपुरा इकाई की ज़ूम मीटिंग संपन्न: आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा
जगतपुरा इकाई की ज़ूम मीटिंग का सफल आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ जी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी बैठकों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक का प्रमुख विषय अहिल्या बाई होलकर जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों को लेकर रहा, जिसमें वैशाली जी ने सभी को इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य रूप से मनाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में सचिव रवीना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सांची राणा, कोषाध्यक्ष प्रिया डोडा, उपसचिव रीमा बजाज सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में चर्चा के दौरान 10 मार्च को होने वाले समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगे की रणनीति तय की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस मीटिंग में कुल 10 सदस्य उपस्थित रहे, और बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने पर भी विशेष जोर दिया गया। आगामी बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाए।
यह बैठक संगठन की एकता, प्रभावी योजना और महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

