16 मई 2025 को जगतपुरा महिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें MSME विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती अनिला चौरड़िया और श्री संजय मीणा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनिला जी ने महिला उद्यमियों को MSME से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिनमें मुद्रा योजना, पीएमजीईडी, स्टैंड अप फंड स्कीम, GST MSME, PMS योजना, GEM पोर्टल आदि शामिल थे। उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के व्यवसाय को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, इस पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यान से सुना और उन्हें सही दिशा-निर्देश देकर उनके समाधान में सहायता प्रदान की।
श्री संजय मीणा ने MSME समाधान पोर्टल के जरिए सरकार से भुगतान में देरी होने पर धन की वसूली के उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, दोनों अतिथियों ने कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया और केंद्र के विकास के लिए आवश्यक सहायता का आश्वासन भी दिया।
इस बैठक में MNIT से आए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव अग्रवाल भी उपस्थित थे, जिन्होंने महिला उद्यमियों को नवाचारी डिजाइन और क्रिएटिव आइडियाज़ को रजिस्टर कर सरकारी सहायता से व्यवसाय को आगे बढ़ाने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सेंटर के विद्यार्थियों की मदद करने का भी आश्वासन दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र खुराना, श्रीमती अंजू सिंह, प्रांत महामंत्री सुश्री सुनीता शर्मा भी बैठक में उपस्थित थीं। सुश्री सुनीता शर्मा ने 19-20 जुलाई को आयोजित होने वाली स्वयंसिद्धा राखी एवं तीज प्रदर्शनी की जानकारी दी।
बैठक की अध्यक्षता इकाई की अध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ ने की, जिन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सचिव श्रीमती रवीना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रिया डोडा, उपाध्यक्ष श्रीमती सांची राणा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन किया गया।
जगतपुरा इकाई के सदस्य एवं अन्य अतिथि भी इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद थे, जो महिला उद्यमियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक रही।
— रवीना श्रीवास्तव, सचिव, जगतपुरा इकाई

