जयपुर सेंट्रल महिला इकाई की सत्र की पहली मासिक बैठक सम्पन्न
आज दिनांक 09/05/2025 को लघु उद्योग भारती जयपुर सेंट्रल महिला इकाई द्वारा इस सत्र की प्रथम मासिक बैठक प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रमा जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीरजा पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्यगण श्रीमती लीना जी, बिंदु जी, गिरिजा जी, स्नेहलता जी, नीता जी सहित अन्य महिला सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में आगामी ‘स्यमसिद्धा राखी-तीज मेले’ की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रांत महामंत्री सुनीता जी ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही श्री श्रवण भैया द्वारा 'इलीट लिविंग वाटर' नामक नए उत्पाद का डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सराहा।
धन्यवाद,
नेहा प्रधान, सचिव

