जिला उद्योग बंधु वाराणसी की बैठक में #LUB_काशी प्रांत ने मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु नागपाल जी के समक्ष 'ओडीओपी वित्त पोषण योजना/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना' की ऋण सब्सिडी में अनियमितताओं को संज्ञान में लाकर उद्यमियों की सहायता की मांग की। श्री हिमांशु नागपाल जी ने उपायुक्त उद्योग वाराणसी मोहन शर्मा जी को संगठन की हेल्थ डेस्क सहित अन्य मांगों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

