जोधपुर प्रांत की संगठनात्मक बैठक में नए दायित्वों की घोषणा एवं कार्य विस्तार पर चर्चा

Event Date: 23/06/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

आज लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की कार्यकर्त्ता एवं संगठन परिचय बैठक अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी भाईसाहब, अखिल भारतीय अध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड के सानिध्य मे सम्पन्न हुई। बैठक मे वर्ष 2025-27 के लिये श्री बालकिशन परिहार को जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष (केन्द्र बीकानेर) एवं श्री सुरेश कुमार विश्नोई को जोधपुर प्रान्त महासचिव (केन्द्र जोधपुर) व कोषाध्यक्ष श्री पंकज बाहेती के नामों की घोषणा की गयी। प्रान्त मे उपाध्यक्ष श्री हरीश लोहिया, नरेश पाटोदी (बालोतरा), श्री दीपक माथुर, श्री रमन बंसल (सिरोही) एवं श्री भोजराज सारस्वत नागौर को बनाया गया इसी प्रकार सचिव श्रीमती मीनू दुगड, श्री अलकृत डागा, श्री राहुल मेहला पाली, कैलाश जी कोटडिया बाडमेर एवं श्रीगंगानगर श्री रतन जी व हनुमानगढ श्री सतीश गोयल को बनाया गया। सभी का माल्यार्पण का स्वागत किया गया। बैठक मे जोधपुर प्रान्त के अन्तर्गत (जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, सिरोही, जालोर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ) जिलों मे नये दायित्वों वर्ष 2025 27 के लिये घोषणा की गयी और सदस्यो को संगठन के उद्देश्यों, इकाई के करणीय कार्यों एवं संगठन की गति- प्रगति के विषय मे अवगत करवाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी भाईसाहब ने लघु उद्योगों की अर्थव्यवस्था मे महत्व को बताते हुए संगठन के महत्व के बारे मे जानकारी दी। अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्यामजी ओझा ने कहा कि वर्तमान मे देश मे आयात के मुकाबले निर्यात बहुत कम हो रहा है, लघु उद्योग भारती के सभी सदस्य यह तय करे कि जो जो वस्तुऐ बाहर से आयात हो रही है जिसका निर्माण देश मे ही कैसे हो, की जानकारी दी। निवर्तमान अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने अतिथियो का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयो पर जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए इकाईयो द्वारा किये जाने वाले करणीय कार्यांंे की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ ने केन्द्र व राज्य स्तर पर उद्योगो के हितार्थ किये जा रहे कार्यों के बारे मे विस्तार से बताया। प्रान्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई 24 से 26 जून 2025 तक आयोजित होने वाली स्टोन इण्डस्ट्री 2025 प्रदर्शनी मे भाग लेने क्रोकस एक्सपो सेन्टर, मास्को गये हुए है। जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर ने स्वरोजगार व कौशल विकास के विषय मे विस्तार से बताया। संयुक्त महासचिव श्रीमती बिन्दू जैन ने महिला कार्य व स्वयंसिद्धा फेयर के विषय मे जानकारी दी। कार्यक्रम मे जोधपुर प्रान्त सहित 10 जिलों से 250 से अधिक पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please