जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लघु उद्योग भारती एवं RSPCB द्वारा योग शिविर का आयोजन
आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती जोधपुर एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में लघु उद्योग भारती भवन सभागार में एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उद्यमियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में विभिन्न प्राणायाम, योगासन, एवं हास्य योग का अभ्यास करवाया गया, जिनके नियमित अभ्यास से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री घनश्याम ओझा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी सुश्री कामिनी सोनगरा, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, महानगर अध्यक्ष श्री पंकज भण्डारी, सचिव श्री राकेश चौरडिया, बोरानाडा इकाई सचिव श्री थानाराम चौधरी, तथा अन्य गणमान्य सदस्य जैसे श्री प्रकाश जीरावला, श्री अशोक संचेती, श्री निलेश संचेती एवं अनेक उद्यमीगण उपस्थित रहे।
यह आयोजन स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही।

