मालवा अंचल का झाबुआ प्रवास और सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय सफलता
आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी के मार्गदर्शन में, मालवा अंचल महामंत्री श्रीमती सीमा मिश्रा, मालवा अंचल उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल खत्री, एवं मालवा अंचल सचिव श्री मनोज तिवारी का झाबुआ जिले में महत्वपूर्ण प्रवास हुआ।
जनपद पंचायत मीटिंग हॉल में, पूर्व सूचना के अनुसार जिले के सभी उद्यमियों को आमंत्रित कर बैठक आयोजित की गई। बैठक में लघु उद्योग भारती के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं सदस्यता लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। परिणामस्वरूप, आज बड़ी सफलता के साथ 10 वर्षीय सदस्यता ग्रहण करवाकर झाबुआ जिले के कुल 25 पूर्ण सदस्य बन गए।
विशेष उल्लेखनीय है कि श्री कन्हैयालाल खत्री एवं श्री मनोज तिवारी कल से ही झाबुआ एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रवास कर 12 नए सदस्य जोड़ चुके थे, और आगे भी सदस्यता विस्तार का यह अभियान जारी रहेगा।
साथ ही, मालवा अंचल संयुक्त महामंत्री श्री संजय व्यास का भी इस सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मेघनगर प्रवास के दौरान भी नए सदस्यों का पंजीकरण किया गया।
अब आगामी 20 अगस्त तक झाबुआ जिले में इकाई गठन का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। इसके साथ ही, मालवा अंचल के सभी जिलों में लघु उद्योग भारती की पूर्ण इकाइयों का गठन हो जाएगा।
अध्यक्ष – श्री राजेंद्र दुबे
महामंत्री – श्रीमती सीमा मिश्रा
मालवा अंचल

