उद्योग विभाग, राजस्थान लघु उद्योग निगम एवं लघु उद्योग भारती, सिलोरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ODOP कौशल विकास प्रशिक्षण – डिजिटल सशक्तिकरण एवं बाज़ार पहुँच कार्यक्रम दिनांक 24–25 मार्च 2026 को सिलोरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, सिलोरा के सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान प्रणाली, ई-मार्केटप्लेस, सोशल मीडिया मार्केटिंग, उद्यम पंजीकरण तथा MSME/ODOP सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
विशेषज्ञों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने एवं बाज़ार तक पहुंच बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।
इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उद्यमियों के कौशल विकास एवं व्यापार विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।


