लघु उद्योग भारती ने किया आरएएस अभिषेक चोबदार का अभिनंदन
झुंझुनू, 4 मार्च। जिला उद्योग केंद्र, झुंझुनूं के प्रबंधक अभिषेक चोबदार (RAS) के डिप्टी कमिश्नर पद पर पदोन्नत होने पर स्थानीय उद्यमियों एवं गणमान्य नागरिकों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती, शाखा झुंझुनू के पदाधिकारियों द्वारा एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पारंपरिक भारतीय रीति से अभिषेक चोबदार का स्वागत किया। उन्हें साफा पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रोहिताश्व बंसल (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू), सुरेंद्र केडिया (सचिव), सुभाष चौधरी (पूर्व जिला रसद अधिकारी), अनिल गुप्ता तथा कैलाश जांगिड़ (सदस्य) कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल ने कहा कि अभिषेक चोबदार का जिला उद्योग केंद्र में कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके डिप्टी कमिश्नर बनने से औद्योगिक क्षेत्र को उनके अनुभव और नेतृत्व का और अधिक लाभ मिलेगा।

