लघु उद्योग भारती द्वारा पंजाब में बठिण्डा को अपनी 17 वी पूर्ण इकाई घोषित किया गया। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल जी के मार्गदर्शन व प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा जी के समन्वय में प्रदेश संयुक्त महासचिव व प्रभारी मलवा क्षेत्र प्रदीप मोंगिया जी के अनथक प्रयासों तथा अमित गोयल जी, अजय चंदेल जी एवम अनिल शर्मा जी के सक्रिय सहयोग से 30 नए सदस्यों को लघु उद्योग भारती से जोड़ा गया है।
इस दौरान सर्वसम्मति से उत्तम गोयल जी को बठिण्डा का जिला अध्यक्ष, राम प्रकाश जी को उपाध्यक्ष, डॉ स्वर्ण प्रकाश जी को महासचिव तथा राकेश कुमार जी को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।

