महेश वाटिका में लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती नीलू जी मालू, भीलवाड़ा विभाग बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति रहीं। उन्होंने अपने प्रभावशाली बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पंच प्रण के साथ-साथ कुटुंब प्रबोधन विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
नीलू जी ने बताया कि मातृशक्ति ही परिवार की आधारशिला है — वही संस्कारों की नींव रखती है और कुटुंब को एकसूत्र में बाँधने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उनके प्रेरणादायी विचारों ने सभी उपस्थित महिलाओं को आत्मचिंतन और कुटुंब सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्रीमती मधु जी काबरा द्वारा सुरीले भजनों का सुंदर प्रस्तुतिकरण हुआ, जिन पर सभी महिलाएँ भावविभोर होकर झूम उठीं।
लगभग 34 महिला सदस्याओं की उपस्थिति में परिचय सत्र भी रखा गया, जिससे एक-दूसरे के व्यवसाय एवं कार्यों की जानकारी साझा कर आपसी सहयोग और नेटवर्किंग को बल मिला।
मंच संचालन श्रीमती ममता जी चालना द्वारा किया गया। डॉ प्रियंका मेहता, श्रीमती प्रिया कोठारी ,श्रीमती शोभा चौंखङा श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती अंजना तोषनीवाल, श्रीमती पूनम डाड, श्रीमती मधु गगरानी आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह दीपावली स्नेह मिलन समारोह सौहार्द, संस्कृति और संगठन शक्ति का संयोग रहा।

