18 मई 2025 को शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनाथपुरम, कोटा में आरएसएस की संस्था विश्व संवाद केन्द्र, चित्तौड़ प्रांत के कोटा चैप्टर द्वारा देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती कोटा की समस्त इकाइयों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नितिन अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, कोटा वृहद् इकाई) ने की।
कार्यक्रम में पत्रकारिता के छह विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह शेखावत एवं मुख्य वक्ता श्री सुनील आम्बेकर (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, आरएसएस) ने पत्रकारिता के महत्व और जिम्मेदारियों पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किए।
लघु उद्योग भारती की ओर से कोटा वृहद् इकाई के अध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता, सचिव श्री संदीप जांगिड़, कोषाध्यक्ष श्री संदीप बाकलीवाल; कोटा उत्तर इकाई से अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु सूवालका; तथा कोटा रानपुर इकाई से कोषाध्यक्ष श्री पूरण गुप्ता ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रकार, लघु उद्योग भारती ने इस सम्मान समारोह में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

