दोसा प्रवास के दौरान स्वागत एवं संगठनात्मक चर्चा
दिनांक 2 अगस्त, शनिवार को दोसा प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विमल कटियार जी, अंचल सचिव श्री मनीश जौहरी जी, एवं सेंट्रल इकाई कार्यकारिणी सदस्य श्री पंकज गोयल जी का दोसा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री रूपेन्द्र जी भाई साहब द्वारा माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।
प्रवास के दौरान संगठनात्मक दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। श्री मनीष जौहरी जी ने सुझाव दिया कि हमें उन स्थानीय उद्योगों को प्राथमिकता एवं प्रोत्साहन देना चाहिए जिन्होंने देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, जैसे कि लवण का गलीचा उद्योग और सिकंदरा का पत्थर उद्योग।
श्री विमल कटियार जी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से “हर सदस्य एक नया सदस्य बनाए” का आह्वान किया, जिससे संगठनात्मक विस्तार सशक्त हो सके। वहीं श्री पंकज गोयल जी ने संगठन में अनुशासन को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं, साथ ही सभी कार्यों की सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जानकारी साझा की जाए ताकि संगठन की सक्रियता जनमानस तक पहुंचे।
इस अवसर पर श्री नवीन जोशी, देवेश शर्मा, एवं राम सर्राफ भी उपस्थित रहे और विचार-विमर्श में सहभागिता की।

