आज लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री शुभ आदेश मित्तल जी एवं श्री सुभाष मित्तल जी का धूलकोट आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने श्री मुकेश अबोट जी के कार्यालय में उपस्थित होकर स्थानीय बोर्ड सदस्यों से मुलाकात की। सभी सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इस अवसर पर नए सदस्यों के चेक उन्हें भेंट किए गए।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी नए सदस्यों को लघु उद्योग भारती परिवार में शामिल होने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब धूलकोट एक नई इकाई के रूप में स्थापित होगी, जिससे क्षेत्र में उद्योगों को एक नया मंच एवं सशक्त प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही अम्बाला जिले में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी साथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
यह आयोजन लघु उद्योग भारती के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो संगठन की सक्रियता और समर्पण को दर्शाता है।
धन्यवाद,
लघु उद्योग भारती – धूलकोट इकाई

