आज लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष श्री दीवानचन्द गुप्ता जी ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र का प्रवास किया, जहाँ उन्होंने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करते हुए नरेला इकाई के गठन की औपचारिक घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य नरेला क्षेत्र के लघु एवं मध्यम उद्यमों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे उद्यमियों को संगठन के मार्गदर्शन, नेटवर्किंग, नीतिगत सहायता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ मिल सके। नरेला इकाई के गठन से दिल्ली प्रांत में लघु उद्योग भारती की उपस्थिति और मजबूत होगी तथा अधिक उद्योगों को विकास, तकनीकी सहयोग और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सकेगा। आने वाले समय में दिल्ली प्रांत द्वारा सदस्यता विस्तार अभियान, उद्योगिक क्षेत्र बैठकों का आयोजन, MSME के लिए प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएँ तथा नीतिगत संवाद जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य उद्योगों की प्रगति और समस्याओं के समाधान में सहयोग करना है।

