नागदा इकाई का पुनर्गठन, लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी घोषित
दिनांक 17 जून, मंगलवार को लघु उद्योग भारती नागदा इकाई का पुनर्गठन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जी मिश्रा ने आगामी कार्यवर्ष के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में निम्न पदाधिकारी मनोनीत किए गए:
अध्यक्ष – नितिन जैन
सचिव – मोहित जैन
कोषाध्यक्ष – योगेंद्र सिंह
प्रथम उपाध्यक्ष – राजेंद्र मालपानी
द्वितीय उपाध्यक्ष – संतोष जी चौहान
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवनारायण जी शर्मा ने लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों, कार्यों एवं संगठनात्मक ढांचे की जानकारी साझा की।
महा सदस्यता अभियान प्रभारी श्री राजेश गर्ग ने उपस्थित उद्यमियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया, जिसके परिणामस्वरूप इस अवसर पर 12 नवीन सदस्य लघु उद्योग भारती परिवार में शामिल हुए।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जी मिश्रा ने संगठन की भूमिका, महत्व एवं उद्योगों के हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री मोती सिंह जी ने किया और अंत में श्री अजय गर्गवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

