नागरिक आपूर्ति निगम के नवीन प्रबंध संचालक से लघु उद्योग भारती जिला इकाई पन्ना की शिष्टाचार भेंट
लघु उद्योग भारती जिला इकाई पन्ना के अध्यक्ष डॉ. शुभेंद्र सिंह राणा एवं कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सहित विकास जैन, अक्षय जैन, हरबंस गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता एवं राहुल जैन ने नागरिक आपूर्ति निगम के नवीन प्रबंध संचालक एवं पूर्व सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने श्री वर्मा जी को उनकी नवीन जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं एवं औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस मुलाकात में क्षेत्रीय व्यापार एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधियों ने नागरिक आपूर्ति निगम की भूमिका और उसके अंतर्गत एमएसएमई सेक्टर को मिलने वाले अवसरों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने औद्योगिक विकास, व्यापार सुगमता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी अपने विचार रखे।
श्री वर्मा जी ने लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उद्योगों के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस बैठक से पन्ना जिले के छोटे एवं मध्यम उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद जताई गई।

