लघु उद्योग भारती इकाई सुसनेर द्वारा शाही सवारी स्वागत समारोह
आज दिनांक 11 अगस्त 2025, सोमवार को नगर में श्रद्धा एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जब नीलकंठेश्वर ओंकारेश्वर महादेव की शाही सवारी पूरे विधि-विधान एवं भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इस पावन अवसर पर लघु उद्योग भारती इकाई सुसनेर ने विशेष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया है।
समय दोपहर 3:00 बजे शाही सवारी जब मुकेश जी पाटीदार, बजरंग हार्डवेयर, पांच पुलिया स्थल पर पहुंचेगी, तब इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य पुष्पवर्षा, मंगल ध्वनि एवं आरती के साथ भगवान का स्वागत करेंगे।
यह अवसर केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का भी प्रतीक है। लघु उद्योग भारती इकाई सुसनेर सभी सम्मानित साथियों, नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध करती है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अद्भुत दिव्य क्षण के साक्षी बनें, और धर्म लाभ अर्जित करें।

