नेशनल एमएसएमई कॉन्क्लेव 2024: उद्यमियों के लिए वेंडर डेवलपमेंट और व्यापार के नए अवसर
सभी उद्यमियों के लिए आमंत्रण
एमएसएमई मंत्रालय के एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर के तत्वावधान में नेशनल एमएसएमई कॉन्क्लेव (वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम – 2024) का आयोजन दिनांक 17-18 दिसंबर 2024 को एमएसएमई विकास कार्यालय, बाईस गोदाम, जयपुर में किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में CPSUs, टेक्नोलॉजी प्रदाता, OEMs और सरकारी विभागों के उत्पादों एवं सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका उद्देश्य B2B (Business to Business) और B2G (Business to Government) संवाद को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। 17 दिसंबर को Vendor Development (रक्षा, CPSU और सरकारी विभाग), नवीकरणीय ऊर्जा में व्यापार के अवसर, TReDS प्लेटफार्म और भुगतान कानून पर चर्चा होगी। वहीं 18 दिसंबर को MSME निर्यात, GeM प्लेटफार्म, डिजिटल मार्केटिंग, सरकारी योजनाएं, SC-ST Hub योजना और वित्तीय सुविधाओं पर पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और भागीदारी निःशुल्क है। पंजीकरण के लिए https://forms.gle/pyc4Q97mMS8cyqcs5
पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए श्री तरुण भटनागर, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर से मोबाइल नंबर 8209018759 या ईमेल bhatnagar.tarun@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
सभी उद्यमियों से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और नए अवसरों का लाभ उठाएं।

