पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में लघु उद्योग भारती कानपुर का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Organised by:
लघु उद्योग भारती कानपुर
Event Date: 13/03/2026
Kanpur Nagar,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती कानपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

लघु उद्योग भारती, कानपुर द्वारा आज श्री श्रवण अग्रवाल जी की कंपनी राधा रमण इंजीनियरिंग कंपनी, साइट-4, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया, कानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईएनटी (कान-नाक-गला) तथा आंखों की जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यह सेवा मोबाइल हेल्थ यूनिट के माध्यम से प्रदान की जा रही है, जिसके द्वारा सदस्यों की फैक्ट्री एवं प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनके कर्मचारियों और सहयोगियों को द्वार पर ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

आज आयोजित शिविर में लगभग 70 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त किया। लघु उद्योग भारती भविष्य में भी अपने सभी सदस्यों एवं उनके कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मोबाइल यूनिट के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों पर आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यदि कोई सदस्य अपनी फैक्ट्री में इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो वे निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—

श्री संदीप अवस्थी (अध्यक्ष) – 9305456599

श्री अंकुर अंशवानी (महामंत्री) – 9839211899

सादर,
लघु उद्योग भारती, कानपुर

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please